फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद के बजाय परशुरामपुरी लिखने की ईओ ने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर का नया नामकरण सरकार से स्वीकृत होने के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने सभी नागरिकों से पत्राचार और लिखा-पढ़ी में जलालाबाद के बजाय परशुरामपुरी नाम का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

ईओ के अनुसार प्रमुख सचिव नगर निकाय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि छह जुलाई को शासन ने जनपद की नगर पालिका जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर परशुरामपुरी कर दिया है। ईओ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद के गेट पर इसी नाम का बोर्ड भी लगाया जा चुका है। ऐसे में अब सभी आम नागरिक भी लिखने में जलालाबाद की जगह परशुरामपुरी नाम का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें