फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेड यूनियन के चुनाव में दिखा उत्साह, आरपीएफ दरोगा से नोकझोंक

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर मतदान के लिए लाइन में खड़े अ​धिकारी-कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे की ट्रेड यूनियन के चुनाव में बुधवार को पूरे दिन शाहजहांपुर व रोजा स्टेशन पर मतदान हुआ। दोनों ही यूनियन के लिए वोट डाले गए। स्टेशन पर बूथ के पास भीड़ जुटने पर आरपीएफ के दरोगा से नरमू के पदाधिकारी की नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

सुबह दस बजे मुरादाबाद से आए पर्यवेक्षक असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिक की निगरानी में मतदान शुरू हुआ। स्टेशन पर कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। एसएस कार्यालय में वोट डालने के लिए कर्मियों की लाइन लगी रही। दोपहर करीब 12 बजे पोलिंग बूथ के पास खड़े नरमू के मंडलीय नेता सुनील तिवारी की आरपीएफ के उपनिरीक्षक से नोकझोंक हो गई। वह उनकी यूनियन को बूथ से दूर करने का प्रयास कर रहे थे। बात बढ़ने पर तिवारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की बात कही। अन्य लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। दरोगा की शिकायत आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार से की गई। अधिकारियों की मानें तो यहां करीब छह सौ वोट हैं। इनमें 310 वोट पड़ गए हैं। रोजा जंक्शन पर पहले दिन 660 मत डाले गए। ट्रेन लेकर आए चालक, गार्ड आदि ने अपने मत का प्रयोग किया।

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर मतदान के लिए लाइन में खड़े अधिकारी-कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें