फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह 

Sun, 20 Nov 2016 11:57 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 रविवार को स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एसएस पीजी कॉलेज) में अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2016 आयोजित की गई, जिसमें 432 विद्यार्थी शामिल हुए। दिन के 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे खत्म हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। 
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य डा. अवनीश कुमार मिश्रा के साथ विभिन्न कक्षों में जाकर परीक्षा का अवलोकन किया। परिसर में परीक्षा के निर्धारित समय से करीब आधा घंटा पहले ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक भी पहुंचे थे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों प्रतियोगिता पढ़ाई के दौर में इस तरह की परीक्षाओं को महत्वपूर्ण बताया। अधिकतर को पेपर आसान लगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में परीक्षा प्रभारी डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. राम निवास गुप्ता, एसपी डबराल, चंद्रभान त्रिपाठी आदि का योगदान रहा। 

 सबने सराहा
कहा: प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी काम आएगा अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। एसएस कॉलेज में पेपर देने वाले दोनों वर्गों के परीक्षार्थियों ने आयोजन की सराहना करते हुए अपनी बात रखी। 
विज्ञापन


वेणी माधव विद्या मंदिर हरदोई की 11वीं की छात्रा स्मृति दीक्षित का कहना है कि यह परीक्षा छात्र-छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है, इससे प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी लाभ मिलेगा। 


सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज के नौवीं क्लास के छात्र जतिन अग्रवाल का कहना है कि पेपर आसान था, इसलिए हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने भी इस प्रयास की सराहना की।


तक्षशिला पब्लिक स्कूल की छात्रा अनिका मेहरोत्रा का मानना है कि ऐसी परीक्षाएं आगे बढ़ने में हमेशा ही सहायक साबित होती हैं। पेपर में दिए गए प्रश्न महत्वपूर्ण थे।

सरला देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज तिलहर की 12वीं की छात्रा स्मृति सिंह ने कहा कि अधिकांश प्रश्न उनके कोर्स से संबंधित ही थे, इसलिए कोई समस्या नहीं हुई। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय रहा।


इस्लामिया इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र मो. अफजल पेपर देने के बाद बहुत खुश नजर आए। पूछने पर बताया कि वह शत-प्रतिशत पेपर हल कर आए हैं। अमर उजाला का प्रयास अच्छा बताया।

संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र रवि प्रकाश भी खुश थे। बोले: 85 प्रतिशत प्रश्न हल किए हैं। पेपर भी उपयोगी और आसान था।
गत वर्ष के विजेता रचित ने भाई के साथ फिर दी परीक्षा
अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2015 के विजेेता रचित तिवारी ने इस बार भी परीक्षा में शामिल हुए। इस बार वह अपने छोटे भाई शिवांश तिवारी के साथ परीक्षा में शामिल हुए। पेपर देने के बाद रचित तिवारी ने बताया कि उन्हें गत वर्ष की परीक्षा में सफलता मिली थी। छात्रवृत्ति के रूप में उन्हें 50 हजार रुपये की धनराशि भी मिली। रचित बताते हैं कि छात्रवृत्ति की राशि उनके पिता विदनेशा तिवारी ने बैंक में जमा कर दी है, जो आगे की पढ़ाई में काम आएगी। पंजाबी कॉलोेनी खुटार निवासी विदनेश तिवारी के पुत्र रचित गोला पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। उनका छोटा भाई शिवांश नौवीं क्लास का छात्र है और वह भी परीक्षा में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें