फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी स्कूलों के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

Thu, 02 Apr 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अभिभावकों से धनउगाही की जा रही है। स्कूल संचालक यूनिफार्म, किताबों और शुल्क के नाम पर धन उगाही कर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। किताबों और यूनीफार्म के लिए दुकानदारों से साठगांठ की जाती है। इतना ही नहीं शिक्षा का अधिकार योजनांतर्गत 25 प्रतिशत गरीब विद्यार्थियों को दाखिले नहीं दिए जा रहे हैं।
सोमवंशी ने स्कूलों की जांच कराकर दोषी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में शिखर पांडेय, सूर्य प्रताप, अभय सिंह, सौरभ मिश्रा, निखिल पांडेय, सांरग मिश्रा, सुबोध प्रताप, शिवम चौहान, अतुल सिंह, सचिन शर्मा, सत्यम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें