फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स का 28 29 को सामूहिक अवकाश

Tue, 20 Jan 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक में 28 और 29 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सभागार में हुई बैठक में वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति तय की गई। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने अवकाश प्रार्थना पत्र लिखकर जिला पदाधिकारियों को सौप दिए। जिला सचिव सोमवाल सिंह ने सदस्यों का आह्वान किया कि वह अपने हक के संघर्ष में पीछे नहीं हटेंगे। सभाध्यक्ष शैलेंद्र अवस्थी ने कहा कि सरकार को वेतन विसंगतियां तत्काल दूर करनी चाहिए। यदि इस बार सरकार ने मांग नहीं मानी तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इसी कड़ीे में 27 फरवरी को विधानसभा का घेराव और उसके बाद जेल भरो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अनिल दीक्षित, एचएन मिश्रा, दीन दयाल सागर, राज सिंह, एलसी मौर्य आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एसपी पांडेय, ज्ञानेंद्र शर्मा, रंजीत यादव, बलवंत सिंह, भगवान सिंह समेत बड़ी संख्या में इंजीनियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें