फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अतिक्रमण करने वालों ने किया ड्रोन से सर्वे का विरोध, टीम लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आवास एवं विकास परिषद की हरदोई रोड पर स्थित भूमि विकास एवं गृह स्थान योजना संख्या चार में अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को ड्रोन से सर्वे करने गई विभागीय टीम को अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता से उनकी नोकझोंक होने की सूचना पाकर डायल 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन टीम को सर्वे किए बगैर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

परिषद के अवर अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि हरदोई मार्ग पर योजना संख्या चार के तहत लौका गांव में 3.135 हेक्टेयर, रसूलपुर जहानगंज में 6.520 हेक्टेयर, हथौड़ा बुजुर्ग में 15.12 हेक्टेयर और अहमदपुर निवाजपुर में 4.026 हेक्टेयर जमीन है। इस प्रकार कुल 28.801 हेक्टेयर जमीन आवासों के लिए आरक्षित है।
इस भूमि पर कई लोगों ने कब्जा कर स्थायी और अस्थायी निर्माण कर रखे हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने जैसे ही अतिक्रमण की वस्तुस्थिति जानने के लिए ड्रोन उड़ाया, अवैध कब्जे के आरोपियों ने टीम को घेर कर विरोध करना शुरू कर दिया। जेई से नोकझोंक की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस के सामने ही लोग टीम को सर्वे करने से रोकते रहे। भारी विरोध के चलते जेई को टीम के साथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि, बाद में आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता ने डीएम और एसपी को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर मजिस्ट्रेट नियुक्त करने तथा पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया। सहायक अभियंता हेमंत राज ने बताया कि कई लोगों ने योजना संख्या चार की भूमि पर कब्जा कर पक्के निर्माण करा लिए हैं। नोटिस चस्पा कर 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। रोजा के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के अनुसार उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें