फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की चेतावनी पर भारी पड़े अतिक्रमणकारी

विज्ञापन
मिश्रीपुर से सराय काइयां तक किया गया अतिक्रमण - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा। नगर निगम की ओर से ग्राम मिश्रीपुर से सराय काइयां तक अतिक्रमण हटाने को लेकर दी गई चेतावनी का असर दूसरे दिन नहीं दिखा। चौराहे से लेकर मोहल्लों तक दुकान के आगे सामान लगा रहा। किसी ने भी अपने अतिक्रमण नहीं हटाए। सरकारी जमीनों पर खोखे जमे रहे। ऐसे में अभियान के क्रियान्वयन पर सवालिया निशान जरूर लग गया है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम की मुख्य कार्य अधिकारी आरती सिंह, जेई विक्रमजीत यादव समेत थाना राम चंद्र मिशन पुलिस ने मिश्रीपुर चौराहे से सराय काइयां तिराहे तक अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। टीम ने स्पष्ट तौर पर चेताया था कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो जेसीबी से ढहा दिया जाएगा। इतना ही नहीं, दुकानों के आगे रोड पर सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया जाएगा।
दुकानदार टीम को दिखाने के लिए सामान हटाने लगे, लेकिन रविवार को फिर से सामान सड़क पर रख लिया। हरदोई बाईपास चौराहा, मिश्रीपुर चौराहे पर सड़क पर भारी मात्रा में अतिक्रमण दिखाई दिया। मुख्य कार्य अधिकारी आरती सिंह का कहना है कि शासन के आदेशों का अनुपालन करवाया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान में प्रशासन का सहयोग करें व्यापारी
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापारियों की बैठक रविवार को हुई। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने सभी को अतिक्रमण विरोधी अभियान से अवगत कराकर व्यापारियों से प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री नाजिम खां, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, सुनील यादव, संजीव राठौर, अतुल गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, कमाल फहीम, राहुल गुप्ता, शकील अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
अभियान को लेकर जताई नाराजगी
भावलखेड़ा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा क्षेत्रीय सह संयोजक किशोर गुप्ता के नेतृत्व में तमाम व्यापारी थाना रामचंद्र मिशन पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नाराजगी जताई। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रवि कुमार ने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारियों के वार्ता करा दी। आश्वासन मिलने सभी वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें