फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिंधौली में रोजगार मेला 19 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से खंड विकास कार्यालय सिंधौली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 19 नवंबर को किया जाएगा। इसमें 18 से 40 वर्ष तक के हाईस्कूल‚ इंटर‚ स्नातक‚ आईटीआई तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों में रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी‚ जीनियस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड‚ एमजी ऑटो मोबाइल सेल्स एंड सर्विस‚ क्विस काॅर्प प्राइवेट लिमिटेड शामिल होंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक, तकनीकी प्रमाण पत्र की छाया प्रतियां, बायोडाटा और फोटोग्राफ के साथ 19 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे खंड विकास कार्यालय सिंधौली में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थिियों का विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें