फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाएं बहाल, 29 मरीज हुए भर्ती

Thu, 18 Jul 2024 06:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाद इमरजेंसी सेवाएं भी बहाल कर दी गईं हैं। पहले दिन 29 गंभीर रोगियों को भर्ती किया गया। अस्पताल में वार्ड आदि को व्यवस्थित करने के काम ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी आने के बाद अस्पताल के मरीजों को शिफ्ट कर दिया था। प्राचार्य ने तेजी दिखाते हुए दो दिन लगातार कार्य कराने के उपरांत मंगलवार को ओपीडी सेवा को बहाल कर दिया। बुधवार को ट्रामा सेंटर भी शुरू हो गया। पहले दिन यहां पर 29 मरीजाें को भर्ती किया गया। अभी लोगों को जानकारी नहीं होने के चलते पहले की तरफ खूब मरीज नहीं आ रहे हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों को भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। मंगलवार को ओपीडी में 713 मरीजों को देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें