शाहजहांपुर। जलालाबाद के वाल्मीकि प्वाइंट में जर्जर लोहे के खंभे और बंच लाइन बदलने का कार्य शुक्रवार से शुरू होगा। दो दिन कार्य होने से चार मोहल्लों की बिजली आपूर्ति आठ-आठ घंटे बाधित रहेगी। विद्युत निगम के एसडीओ ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
वाल्मीकि प्वाइंट में लोहे के खंभे गल चुके हैं। कुछ खंभे गिरताऊ हैं। 11 केवी की एबीसी बंच लाइन भी जर्जर हो चुकी है। इससे आए दिन फॉल्ट आते रहते हैं। इसे देखते हुए बदलने का प्रस्ताव पर मोहर लगी थी। रीवैंप योजना के तहत कार्य को कराने की सहमति बन गई है। एसडीओ पीसी सागर ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को लाइन पर कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह दस से शाम छह बजे तक बिजली बंद रहेगी। मोहल्ला कानून गोयान के वार्ड रामनगर, सुभाषनगर, दयालनगर, मदनपुर आदि के लोगों को आपूर्ति नहीं मिलेगी।