फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया पड़ा देखकर सीढ़ी लगाकर बनाया वीडियो, फिर खटकाया दरवाजा, 17 बिजली चोर पकड़े

विज्ञापन
बिजली विभाग की टीम मोहल्ला हयातपुरा में चेकिंग करते हुए - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उपखंड अधिकारी रोजा पुष्पेंद्र कुमार ने बिजलीपुरा और हयातपुरा में तड़के छापा मारा। कटिया देखकर सीढ़ी लगाकर पहले मोबाइल से वीडियो बनवाया। उसके बाद दरवाजा खटका कर बिजली चोरी होने की उपभोक्ताओं को जानकारी दी। 17 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीओ के नेतृत्व में अवर अभियंता गुलशन कुमार, आदर्श कुमार, मनीष प्रजापति में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम को बिजलीपुरा और हयातपुरा में कई जगहों पर बिजली चोरी होते हुए मिली। कई जगहों पर सीधे एलटी लाइन से तार जोड़कर घर की सप्लाई जलाई जा रही थी।
कुछ ने मीटर बाईपास कर घर के विद्युत उपकरणों को चला रखा था। टीम अपने साथ सीढ़ी लेकर गई। कटिया को देखकर पहले सीढ़ी से चढ़कर पूरी वीडियो बना ली। फिर दरवाजा खटकाकर वीडियो दिखाते हुए चोरी करने पर फटकार लगाई। एसडीओ ने बताया कि एसई के निर्देश पर चले चेकिंग अभियान में 17 लोग बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें