फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य से छह घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

Wed, 21 May 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रीवैंप योजना के तहत सर्दी में मरम्मत कार्य नहीं कराए जाने का खामियाजा उपभोक्ताओं को अब भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर में काम चला। इस वजह से शाम पांच बजे तक करीब 6 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे करीब आठ सौ उपभोक्ता गर्मी में बेहाल रहे। सिटी पार्क उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर कार्य के चलते दो घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन

योजना के तहत कार्य मार्च, 2025 में पूर्ण होना था। कार्यदायी संस्था धीमी गति से काम कर रही है। इस वजह से यह अब भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में अब जगह-जगह शटडाउन लेकर बंच लाइन बदली जा रही हैं।
मंगलवार को निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 11 केवी स्विचिंग के अंतर्गत बंच लाइन डालने का कार्य पूर्वांह्न 11 बजे से शुरू कराया। इस अवधि में चार सौ केवी सुजात खां पुलिया के ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इस अवधि में आसपास के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सिटी पार्क उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर हवा चलने के दौरान पेड़ों की डाल लगने से आने वाले फॉल्ट से निजात पाने के लिए कार्य कराया गया। दिन में तीन बजे से उपकेंद्र की लाइन को बंद कर पैना से पॉवर हाउस तक पेड़ों की डाल की छंटाई का काम हुआ। इस बीच करीब दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्र से जुड़े करीब सात हजार उपभोक्ता गर्मी से जूझते रहे। बहादुरगंज उपकेंद्र पर मोहल्ला अंटा और उपकेंद्र में ट्रांसफॉर्मर पर एलटी प्रोटक्शन फ्यूज लगाए जाने पर एक-एक घंटे तक बिजली गायब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें