राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : samvad
शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ते ही बीमारियों का हमला तेज हो गया है। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में स्थिति ये थी कि एक बेड पर दो-दो मरीज को भर्ती करना पड़ा। कुछ को तो जमीन पर बैठाकर इलाज किया गया। इस दौरान तीमारदार भी खासे परेशान दिखे।
ओपीडी में भी करीब 15-16 सौ पर्चे बने। इसमें ज्यादातर लोग डायरिया, सर्दी-खांसी, बुखार से पीड़ित थे। ट्राॅमा सेंटर में भी 120 से 140 लोगों ने दिखाया। रोजाना डायरिया के 15 से 20 मरीज इमरजेंसी में पहुंचते हैं। भीड़ के चलते व्यवस्थाएं बिगड़ रहीं हैं। बेड खाली होने के इंतजार में मरीज फर्श पर बैठ जा रहे हैं। बेड पर जरा-सी जगह होने पर उतनी जगह में ही लेट जा रहा है। मंगलवार को डाक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी हुईं थीं। बच्चों के साथ ही बड़ों में भी अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त के पहुंच रहे हैं। कतार लंबी लगी होने से अपनी बारी के लिए मरीजों को घटों इंतजार करना पड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। सुबह और शाम भीड़ कम हो जाती है। बेड की कोई कमी नहीं है। इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त बेड डलवा दिए गए हैं। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाती है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : samvad
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : samvad