शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर पर बृहस्पतिवार को मरम्मत का कार्य किया गया। इसके चलते चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। सप्लाई ठप होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
हुंडालखेल फीडर के ब्रजदीप नर्सिंग होम के पास 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को बंद कर सुबह आठ बजे बंच लाइन डालने का कार्य शुरू कराया गया। इस अवधि में शेरों वाले मंदिर के आसपास की आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोग परेशान रहे। जेई ने बताया कि दोपहर 12 बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
33 केवीए की केबल डलवाई, फॉल्ट में बंद नहीं होगी आपूर्ति
पैना से आने वाली 33 केवीए की अलग-अलग लाइनों से बहादुरगंज उपकेंद्र की आपूर्ति को जोड़ने के लिए केबल डलवाने का कार्य कराया गया। मोक्षधाम के पास नदी के नजदीक केबल डालने में कर्मचारी जुटे रहे। अवर अभियंता ने बताया कि फॉल्ट आने पर केबल के जरिये दूसरी लाइन से आपूर्ति को जोड़कर बहाल कर सकेंगे। भविष्य की स्थिति को देखते हुए निर्णय किया गया है। संवाद