फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फॉल्ट और मरम्मत कार्य के चलते गुल रही बिजली की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस और ओवरलोडिंग की वजह से लोकल फॉल्ट लोगों को परेशान कर रहे हैं। रात में बहादुरगंज उपकेंद्र पर बंच लाइन और एलटी का तार टूटने से आपूर्ति बंद रही। वहीं निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते पांच घंटे तक बिजली के लिए उपभोक्ताओं को तरसना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को जलालनगर फीडर पर पूर्वांह्न 11 बजे शट डाउन लेकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया। सुजात खां की पुलिया के पास चार सौ केवीए के ट्रांसफॉर्मर को बंद कर दिया। इसके चलते करीब आठ सौ उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान रहे। ऊंची मस्जिद और नाले के आसपास के इलाके में बिजली नहीं आने से उपभोक्ता परेशान हो गए। शाम करीब पांच बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे लकड़ी मंडी में बंच लाइन टूट गई। वहीं कुछ दूरी पर एलटी का तार जमीन पर आ गया। इससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। करीब दो घंटे के बाद बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें