शाहजहांपुर में नल मिस्त्री कप्तान ने घर में स्मार्ट मीटर लगवाया। इसके बाद इतना बिजली बिल आया, जिससे नल मिस्त्री के होश उड़ गए। उसके मुताबिक तीन महीने में एक लाख 40 हजार रुपये का बिल आ चुका है।
शाहजहांपुर के गांव हथौड़ा के जानकीनगर में रहने वाले नल मिस्त्री कप्तान के मकान में स्मार्ट मीटर लगने के बाद इतना बिजली बिल आया, जिससे देखकर उनके होश उड़ गए। तीन महीने में उनका एक लाख 40 हजार रुपये का बिल आ चुका है। पीड़ित ने एसडीओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
मकरंद लाल रोडवेज बस अड्डे पर कुली का काम करते थे। उनके यहां पुराना मीटर लगा था। इसका प्रत्येक महीने बिल का भुगतान करते थे। मकरंद लाल का निधन हो चुका है। उनके बेटे कप्तान ने बताया कि सितंबर महीने में उनका स्मार्ट मीटर लग गया। शुरुआत से ही उनका अधिक बिल आने लगा। तीन महीने में एक लाख 40 हजार रुपये का बिल आ चुका है।
उनके यहां अधिक उपकरण नहीं हैं। फिर भी बिल काफी ज्यादा आ रहा है। बताते हैं कि बिल बनाते समय कर्मचारी ने रीडिंग के बजाय सीरियल नंबर भर दिया। इसके बाद पहला ही बिल अधिक होने पर पीड़ित ने भरने की हैसियत नहीं होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं।