फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया डालकर बिजली चोरी करते चार पकड़े

Mon, 19 Oct 2015 11:04 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालाबाद। बिजली बकाए तथा चोरी के खिलाफ विभागीय अधिकारियों के ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान कटिया डालकर चोरी से बिजली चलाते चार लोग पकड़े गए। अभियान में कई लोगों के कनेक्शन काटे जाने के साथ ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के कई मोहल्लों में चलाए गए इस अभियान के दौरान करीब एक सौ दस घरों के अलावा दो दर्जन कामर्शियल कनेक्शनों का चेक किया गया। इस दौरान 38 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ ने बताया कि चार स्थानों पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते लोग पकड़े गए, जबकि तीन ऐसे लोग भी पकड़े गए जो बकायेदार होने के कारण पिछली चेकिंग के दौरान कनेक्शन काट दिए गए थे, लेकिन उन्होंने उसे अपने आप जोड़कर बिजली का लाभ लेना शुरू कर दिया था। एसडीओ के अनुसार उक्त सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई है। बड़े स्तर पर चले इस अभियान को लेकर संबंधित मोहल्लों में हड़कंप मचा रहा। चेकिंग के दौरान एसडीओ के अलावा दो जेई व कई अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। एसडीओ के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें