फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाटर कूलर में उतरा करंट, चपेट में आकर युवक झुलसा

विज्ञापन
करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती सौरभ। संवाद
विज्ञापन
बंडा। कस्बे में रविवार को एक वाटर कूलर से करंट लगने से एक युवक झुलस गया। गांव पडरी किशनपुर निवासी सौरभ वर्मा पानी पीने गए थे तभी यह हादसा हुआ। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह घटना बंडा-बिलसंडा सड़क पर शिव मंदिर के सामने लगे वाटर कूलर पर हुई। सौरभ वर्मा ने जैसे ही वाटर कूलर को छुआ, उन्हें तेज करंट लगा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। नगर पंचायत ने 29 लाख रुपये के बजट से कस्बे में नौ वाटर कूलर लगवाए थे। एक माह के भीतर ही इनमें से कई वाटर कूलर खराब हो गए। कुछ में पानी नहीं आ रहा था, तो कुछ की टोंटियां गायब थीं।
खराब कूलरों की शिकायत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से की गई थी। ईओ ने ठेकेदार को इन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए थे। ठेकेदार ने जिस कूलर को ठीक किया, उसमें बिजली का करंट दौड़ने लगा। ईओ अजय सिंह ने बताया कि मिस्त्री भेजकर करंट की समस्या को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें