फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का आरोप

विज्ञापन
मॉरचरी में रखे मिथुन के शव को देख बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के कुईया सदापुर गांव निवासी 30 वर्षीय मिथुन की संदिग्ध हालात में राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक के पिता ने बेटे को जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि बेटे मिथुन की शादी हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के लोना गांव की रहने वाली नैंसी के साथ हुई थी। उनके बेटे अवनीश और देवेश रोहतक में रहकर मजदूरी करते हैं। दूसरे नंबर का बेटा मिथुन अपनी पत्नी नैंसी के साथ राजस्थान में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बहू व उसके घरवाले बेटे को परेशान करते थे। आरोप है कि बेटे को कोई जहरीला पदार्थ देकर मार दिया गया।
मृतक की पत्नी नैंसी ने बताया कि चार दिन पूर्व ही राजस्थान से आए थे। मिथुन पत्नी के साथ ससुराल चले गए थे। शनिवार सुबह करीब दस बजे पति घर जाने की बात कहकर निकले थे। शाम को वापस आए पति की हालत ठीक नहीं थी। रात करीब 12 बजे पति को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए, लेकिन पति की जान नहीं बच सकी। मिथुन का शव देख मां रानी देवी रोते-रोते बेहाल हो गईं। पुलिस के अनुसार, मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें