फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आटा चक्की के पट्टे में साड़ी का पल्लू फंसा, बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नया गांव मैसूलपुर में बुधवार सुबह आटा चक्की के पट्टे में साड़ी का पल्लू फंसने से 55 वर्षीय सुनीता की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सुनीता के तीन बेटे हैं। वह अपने सबसे छोटे बेटे विशाल के साथ रहती थीं। विशाल ने मकान में ही आटा चक्की लगा रखी है। बताते हैं कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे बिजली आने पर विशाल ने गेहूं पीसने के लिए चक्की चलाई। इस बीच सुनीता उठकर घर के बाहर की ओर जाने लगीं। तभी उनकी साड़ी का पल्लू आटा चक्की के पट्टे में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने से पूर्व उनकी मौत हो गई। शव को देख उनके बेटे विशाल, राजू व निर्देश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें