शाहजहांपुर। परौर के बरखीमई गांव के कल्याण की मौत के मामले में उनकी पत्नी धनका देवी ने बुधवार को डीएम-एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है।
धनका देवी ने बताया कि पिछले साल 25 अगस्त को पति को हत्या के इरादे से घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया। राजनीतिक दबाव के चलते थाने में केवल एनसीआर दर्ज की गई। दूसरे दिन तबीयत बिगड़ने पर पति को कलान अस्पताल ले गए। वहां से बदायूं अस्पताल ले गए। आरोप है कि पुलिस की कागजी कार्रवाई न होने पर वहां पति को धक्का देकर निकाल दिया गया।
वहां से वापस आए तो 26 को जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण एक्स-रे नहीं हो पाया। रुपया न होने के कारण दर्द की गोलियां खाते रहे और तीन सितंबर को पति की मौत हो गई। आरोप है कि पोस्टमॉर्टम हाउस पर केस बनाने के लिए डाक्टरों ने रुपयों की मांग की थी। संवाद