फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुजुर्ग महिला की मौत, पेट में लात मारने का आरोप

विज्ञापन
चंद्रकांति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के रसेम गांव निवासी 60 वर्षीय चंद्रकांति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के बेटे ने परिवार के एक व्यक्ति पर मां के पेट में लात मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दीपू ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे मां चंद्रकांति घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थीं। परिवार के ही कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और गालियां देना शुरू कर दीं। भाई राजू के बारे में पूछा तो मां ने उसकी जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने मां के पेट में लात मार दी। जिससे वह गिरकर बेहोश हो गईं।
शोर-शराबा सुनकर घर से निकली भाभी को देख सभी लोग भाग गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां मृत घोषित कर दिया गया है। दीपू ने बताया कि परिवार के लोगों से ही रास्ते के निकास का विवाद चल रहा था। विवाद निपटने के बाद भी परेशान करते रहते थे। आए दिन गालियां देते थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इसलिए चल रहा मनमुटाव
बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व दूसरे पक्ष के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। तब मृतक महिला के परिवार के युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई गई थी। तब से दोनों पक्षों में मनमुटाव चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें