फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीवार गिरने से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
गांव जठियापुर बुजुर्ग के गंगाराम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव जठियापुर बुजुर्ग निवासी गंगाराम (62) बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से दबकर गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




गंगाराम के पुत्र विपिन ने बताया कि उनके पिता मकान के पास कच्ची दीवारों पर पड़ी झोंपड़ी में रहते थे। बारिश के कारण सोमवार दोपहर झोंपड़ी गिरने से उनके पिता गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें पुवायां के निजी अस्पताल लाए थे। इलाज में लाभ न होने पर गंगाराम को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गंगाराम की मौत हो गई। मंगलवार शाम शव घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। गंगाराम की पुत्री क्रांति और उमाकांति की शादी हो चुकी है। पिता की मौत की जानकारी पाकर दोनों पुत्रियां मायके पहुंची। गंगाराम की मौत से पुत्र विपिन, नीरज, मनोज और पुत्रियों का रो-रोकर हाल बेहाल है। गंगाराम के पुत्र मजदूरी करते हैं। गंगाराम की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज ने बताया कि मामले में जांच कर नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


बारिश में कच्ची दीवार ढहने से बाल-बाल बचा परिवार
देवकली। लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार की रात रनमस्तपुर गांव में विपिन कुमार के घर मिट्टी से जुड़ी ईंटों की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई और उस पर पड़़ा टिनशेड भी टूट गया। गनीमत रही कि घर में मौजूद परिवार के लोग मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, लेकिन अब परिवार के पास सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं बची है।
विपिन ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में मामूली पगार पर शिक्षण कार्य करके बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। रहने के लिए मिट्टी से ईंटें जोड़कर बनाई दीवार पर टिनशेड रखवा लिया था। उसी के नीचे परिवार रहता था। घर की एक दीवार बची है और वह भी गिरताऊ हालत में है। कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों से सरकारी आवास की मांग कर चुके हैं, लेकिन पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद आवास नहीं मिला। खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने बताया कि जांच कराकर पात्र होने पर विपिन को आवास जल्द दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर भैंस मरी

कलान। सथरी गांव में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे रुद्र प्रताप सिंह के घर की कच्ची दीवार ढह गई। पास में बंधी भैंस दीवार के मलबे की चपेट में आ गई और मलबे में दब कर भैंस मर गई। भैंस मालिक ने थाने में तहरीर देकर मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराने और प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाने की गुहार लगाई है। सीओ दीपक सिंह के अनुसार इस बारे में प्रभारी निरीक्षक से जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि भैंस की मौत होने के बारे में पुलिस के स्तर से राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी को अवगत कराया गया है। संवाद

गांव जठियापुर बुजुर्ग के गंगाराम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

गांव जठियापुर बुजुर्ग के गंगाराम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें