फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाणासुर प्रसंग सुनाकर दिया अहंकार से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर देवस्थान में ​शिवलिंग की पूजा अर्चना करते एआरएम व कर्मचारी। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीआईसी मैदान पर शिव महापुराण कथा में संत प्रशांत प्रभु ने बाणासुर का अहंकार टूटने की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को अहंकार से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

आरती पूजन अवधेश मिश्रा, अक्षय तिवारी श्रीदत्त शुक्ला, मुनेश्वर सिंह, रामचंद्र सिंगल, अशोक गुप्ता, हरि शरण बाजपेयी, विश्व मोहन बाजपेयी, नीरज वाजपेयी आदि ने किया।

अखंड पाठ का विश्राम होने पर किया गया भंडारा
कुर्रियाकलां। मल्हपुर गांव में श्री रामचरितमानस के ग्यारहवें अखंड पाठ का मंगलवार की दोपहर विश्राम हो गया। इस बीच, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला सहित कई श्रद्धालुओं ने रामायण की चौपाइयों का गायन किया। पाठ के विश्राम के बाद पंडित सत्यदेव दीक्षित ने हवन कराया। हवन-पूजन संपन्न होने के बाद भंडारा हुआ। आयोजक संत कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण अखंड पाठ को विश्राम दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


कई गांवों के श्रद्धालुओं ने किया महामंत्र का जाप
कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर महादेव स्थान पर अनवरत चले रहे महामंत्र हरे राम हरे कृष्ण का जाप मंगलवार को भी जारी रहा। महामंत्र के जाप में गांव सहित आसपास के गांवों के तमाम श्रद्धालु शामिल हुए। संवाद

कन्याओं को भोजन कराकर किया भंडारा
खुदागंज। म्यूना गांव के देवस्थान परिसर में गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव का जलाभिषेक करके लौटे गांव के कांवड़िया दल ने भंडारा किया। व्यवस्था में राजकुमार सिंह, पवन सिंह, शिवम सिंह, राजन सिंह, आलोक कुमार, अनुज सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद

रोडवेज परिसर में हुआ रुद्राभिषेक
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर देवस्थान के जीर्णोद्धार के बाद मंगलवार को शिवलिंग की स्थापनाकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के पाठ से हुई। इसके बाद विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान एआरएम अरुण कुमार, केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा, कर्मचारी राजेश पांडेय, विघ्नेश्वर शुक्ला, भोला वर्मा, विजय शुक्ला, प्रदीप दीक्षित, डिपो प्रभारी मृदुल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

डाक कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ रवाना हुए कांवड़िये


कुर्रियाकलां। कौढ़ा गांव के युवा कांवड़ियों की टोली मंगलवार की सुबह बाइकों से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पहुंची। वहां गंगास्नान करने के बाद कलशों में जल भरकर डाक कांवड़ के साथ कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गए। कांवड़ यात्रा में विजय कुमार, अनूप कुमार, अजय, सुमित सागर, दिनेश चंद्र, बागेश कुमार,आशीष आदि शामिल रहे। संवाद

बाल कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
जलालाबाद। कंधे पर कांवड़ रखकर कांवड़ियों के स्वरूप में सजे सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने मंगलवार को बाबा हरदेव स्थान स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश दीक्षित मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर देवस्थान में शिवलिंग की पूजा अर्चना करते एआरएम व कर्मचारी। स

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर देवस्थान में शिवलिंग की पूजा अर्चना करते एआरएम व कर्मचारी। स

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर देवस्थान में शिवलिंग की पूजा अर्चना करते एआरएम व कर्मचारी। स

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर देवस्थान में शिवलिंग की पूजा अर्चना करते एआरएम व कर्मचारी। स

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर देवस्थान में शिवलिंग की पूजा अर्चना करते एआरएम व कर्मचारी। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें