जदुनाथ यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गरवापुर गांव निवासी 45 वर्षीय जदुनाथ यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गईं। शनिवार सुबह उनका शव खेत पर नीम के पेड़ से लटका मिला। वह तीन दिन से लापता थे। पुलिस के अनुसार, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मृतक के भाई बीजेंद्र यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई जदुनाथ यादव अविवाहित थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह गन्ने के खेत में घास काटने के लिए निकले थे। वापस न आने पर तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
शनिवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर उनका शव नीम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। हंसिया, बोरी, चप्पलें वहीं पड़ी मिली हैं। परिजनों के अनुसार, जदुनाथ मानसिक रूप से कमजोर भी थे। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि ग्रामीण की गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जदुनाथ यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन