फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बहन के घर गुलामखेड़ा से रविवार की रात घर लौट रहे बरैंचा गांव के 75 वर्षीय बाबूराम की रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनका शव चीनी मिल और रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार बाबूराम अपनी बहन जयदेवी के घर गुुलामखेड़़ा गए थे और वहां से रात करीब दस बजे घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह लघुशंका के लिए रेलवे लाइन के किनारे रुके और इसी दौरान अचानक ट्रेन आने से उससे टकरा गए। बाबूूराम अपने पीछे पुत्र रामभजन और मनोज तथा पुत्रियों आरती, मीना और रोली को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें