फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इको वैन की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ के पास सोमवार सुबह इको वैन की टक्कर लगने से आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला गड़ी गाड़ीपुरा निवासी 68 वर्षीय रामशंकर घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती रामशंकर की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उनका बरेली मोड़ के पास चाय का होटल है। सुबह रामशंकर दुकान के बाहर झाडू़ लगा रहे थे। इस दौरान इको वैन की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि रामशंकर के बेटे रवि की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें