फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पछुआ के असर से तापमान में और आएगी कमी, गलन बढ़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। गलन भी बढ़ी है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक सोमवार शाम को पछुआ और उत्तरी हवा चली। उत्तराखंड में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से तापमान में अभी और गिरावट होने के साथ गलन बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक सोमवार शाम को पछुआ और उत्तरी हवा चली। वायुदाब छह मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 45 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें