फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एकता ने टाइगर क्लब को हराया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में क्रिकेट मैच के दौरान हाथ मिलाते टीमों के कप्तान। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को एकता और टाइगर क्लब के मध्य क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें एकता क्लब ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मयूर स्पोर्टिंग की ओर से शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत टाइगर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। सबसे ज्यादा दीपक ने 42 रन बनाए। सुमित ने दस रनों का योगदान दिया। एकता क्लब के गेंदबाज निजाम ने दो और एकलव्य ने एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्लब की टीम ने दो विकेट खोकर मैच को आसानी से जीत लिया।
परितोष ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। शरद ने 11 रनों का सहयेाग किया। गेंदबाज सुधीर दास ने दो विकेट हासिल किए। अमित ने एक विकेट झटका। मैच के अंपायर निजाम अहमद व फरीद खान थे। स्कोरर का दायित्व मयूर खन्ना ने निभाया। इस मौके पर मनोज यादव, मोहम्मद रजा, नईम अमद, फरीद, शरद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें