ओसीएफ रामलीला मैदान में फुटबाल मैच में दम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसमें एकता क्लब ने प्रिंस क्लब को हरा दिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
एकता क्लब की ओर से हुए मैच में कैंट एकता क्लब व प्रिंस क्लब के मध्य मैच हुआ। मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मध्यांतर तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच खत्म होने से दो मिनट पहले एकता क्लब ने गोल कर प्रिंस क्लब को हरा दिया।
इससे पहले मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के सचिव दिलीप कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। संयुक्त सचिव कौशल किशोर ने दोनों टीमों काे पुरस्कार वितरित किए। एकता क्लब के प्रबंधक छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, वरिष्ठ खिलाड़ी अशोक तिवारी, शिवशंकर, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।