फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एकादशी महोत्सव का किया आयोजन

विज्ञापन
कृष्णानगर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री एकादशी राधानाम संकीर्तन सेवा के सदस्यों की ओर से श्री एकादशी महोत्सव का आयोजन वीरेन्द्र जुनेजा व अमित जुनेजा के कृष्णानगर कॉलोनी स्थित आवास पर किया गया। इसमें नितिन शर्मा, कार्तिक शर्मा, गौरव अरोरा, पार्थ सचदेवा, अंकित सचदेवा व नवीन सचदेवा ने पूरे मनोयोग से श्रीराधा नाम के मंत्र का जाप किया।
विज्ञापन

अंकित सचदेवा ने बताया कि राधा नाम जप अद्भुत मंत्र है, जो सम्पूर्ण जगत का तारणहार है। मीडिया प्रभारी अधिवक्ता दीप गुप्ता ने बताया कि अगली एकादशी का कार्यक्रम नीरू माता मंदिर कृष्णानगर में होगा। नितिन शर्मा ने राधानाम की महिमा का बखान किया। नवीन सचदेवा ने बताया कि अब शरद ऋतु आ गई है इसलिए इस संकीर्तन कार्यक्रम का समय बदलकर रात 8:30 से 10 बजे तक कर दिया गया है। इस अवसर पर कमल मोहन टंडन, अनिल कक्कड़, ज्योति स्वरूप सचदेवा, डॉली मेहंदीरत्ता, रोजी खुराना सहित कई भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें