ऐसे पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने आसपास के बायें हाथ से लिखने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला एक बच्चा भी बायें हाथ से लिखता है। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके मामा प्रकाश ने उससे यह पर्ची लिखवाई थी। लिखवाने का कोई कारण नहीं बताया था।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह अपने भांजे के साथ खेत में जा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला बच्चा भी उसके साथ चल दिया।
यह भी पढ़ें- UP News: परवान चढ़ा प्यार... दामाद के पिता संग विवाहिता की मां फरार, बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला
खेत में जाने पर उसने अपने भांजे को घर भेज दिया। आरोपी ने बच्चे से दुष्कर्म की कोशिश की तो वह शोर मचाने लगा। यह भी कहा कि वह सारी बात अपने मम्मी-पापा को बता देगा। यह सुनकर आरोपी ने बच्चे का मुंह व गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वह गेहूं के खेत में शव छोड़कर भाग आया।
पुलिस को गुमराह करने के लिए सड़क पर डाली शर्ट
अगले दिन पुलिसवालों को देखा तो रात में आरोपी को नींद नहीं आई। वह पहचान छिपाने के लिए बच्चे की शर्ट निकालने पहुंचा तो शव अकड़ जाने के कारण उसे फाड़कर निकाला। शर्ट फाड़ते समय कुछ बटन टूटकर गिर गए। पुलिस को गुमराह करने के लिए अगले दिन उसने अपने भांजे से बीड़ी के बंडल के कागज में कुछ शब्द लिखवाकर फटी शर्ट की जेब में रखकर गोलागंज के रास्ते में डाल दी।
उसका इरादा था कि पुलिस व घरवालों को यह पता चल जाए कि वह बच्चा मर चुका है। उनकी जांच की दिशा बदल जाए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हत्यारोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बच्चे के कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।