फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के आठ लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। कल्यानपुर उर्फ चमरौरा में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव की मीना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे उनके भाई सरवन को गांव के सगे भाइयों अरविंद, गोविंद, सोनू और राहुल ने घर में घुस कर पीटा। उसे बचाने आए अमित और प्रेम प्रकाश को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की राॅड से पीटकर घायल कर दिया।
आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे पक्ष के अरविंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में सुधांशु, प्रेम प्रकाश, हिमांशु और अमित पर उन्हें और उनके भाई गोविंद को पीटकर घायल कर देने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें