फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामगंगा से मछली पकड़ते आठ मछुआरे गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। कुंडलिया गांव के पास रामगंगा के घाट पर अवैध रूप से मछली पकड़ रहे आठ मछुआरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मिलीं करीब डेढ़ क्विंटल मछलियां नदी में छुड़वा दी गईं।
विज्ञापन

आरोपियों में बिहार के मोतिहारी निवासी सुभाष कुमार, चिकडू साहनी, राजेश कुमार, अरविंद साहनी, राजाराम साहनी, राजदेव साहनी, मंगल कुमार और क्षेत्र के गांव कुंडलिया निवासी धर्मवीर शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ संयुक्त प्रांत मछली एक्ट 1948 की धारा 3 (3) के उपबंध (डी) और इसी एक्ट की धारा 5 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके कब्जे से पुलिस ने जिंदा मछली के अलावा एक जाल, दो नाव, तीन चप्पु और 20 मीटर रस्सी भी बरामद की है। जिला मत्स्य अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पट्टा जारी हुए बगैर नदी से मछलियां पकड़ना अपराध है। शिकायतें मिलने पर पुलिस के जरिये यह कार्रवाई की गई। नदियों से मछली पकड़ने के लिए जलालाबाद तहसील में 20 दिसंबर और कलान में 24 दिसंबर को पट्टे आवंटित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें