लीड कांवेंट का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों तथा अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह में फलक नाज को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और अब्दुल कादिर को सर्वश्रेष्ठ छात्र तथा नीतू सक्सेना और फरहा नाज को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार दिया गया। इसी कड़ी में अंशिका गुप्ता को लीड शाइनिंग स्टार से पुरस्कृत किया गया।
गांधी भवन में हुए समारोह का शुभारंभ हुदा, सबीला, रीवा, अंशिका, कुहू, उमम, पलक, वैष्णवी, स्कंदिका, आफरीन, अलैना, दानिया, समरा, इकरा, नंदिता, अदीबा, भूमि, सदफ, आकाशी, उर्मिला, लषिता आदि बच्चों ने मां शारदे की वंदना पर भावपूर्ण नृत्य कर किया। इसके बाद इल्मा, रमजा, आयुषी, मिलि, फलक, अपूर्वा, चांदनी, तान्या, आशी, अदन, दीपांशी, प्रिया, मुस्कान, आराध्या, शगुफ्ता, शेजल, रिया आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इसी कड़ी में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने राधा-कृष्ण, देशभक्ति गीत, होली गीत, कजरी आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
इस दौरान रासलीला और स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत मिशन पर आधारित नाटक, कॉमेडी का मंचन भी प्रभावी रहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां, विशिष्ट अतिथि गीतकार डॉ. इंदु अजनबी, डॉ. इरफान ह्यूमन, स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद जमाल आदि ने सर्वधर्म समभाव के प्रतीक चिन्हाें के समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य तराना जमाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। नूरी खान और सुंबुल के संचालन में हुए कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ का योगदान रहा।