फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

269 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

Mon, 02 Mar 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को 269 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। इसमें 152 पुरुष प्रशिक्षु और 117 महिला प्रशिक्षुओं को शामिल हुए। प्रवेश पत्र पाने के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों ने बादल और बूंदाबांदी की परवाह भी नहीं की।
विज्ञापन

नौकरी पाने की लालसा में प्रशिक्षु शिक्षक बूंदाबांदी के दौरान भी नियुक्ति पत्र पाने के लिए डटे रहे। पहले नियुक्ति पाने और फिर स्कूल में ज्वाइन करने का उत्साह और जल्दबाजी के मिश्रित भाव उन लोगों के चेहरे पर नजर आए। दोपहर के वक्त जब बारिश तेज हुई तो भी तमाम लोग खुले में लाइन लगाए खड़े रहे। हालांकि बाद में उन्हें बरामदे में खडे़ होने के लिए कह दिया गया।
नियुक्ति पत्रों के वितरण के लिए पांच काउंटर लगाए गए। सोमवारको 846 नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाना था, लेकिन केवल 269 प्रशिक्षु शिक्षक ही नियुक्ति पत्र लेने के लिए  पहुंचे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी, अमर सिंह राणा, आईपी सिंह, शुचि गुप्ता, भगवानराव और सुरेश चंद्र के साथ राजेश बाबू और विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन


21 प्रशिक्षुओं के टीईटी रोल नंबर गलत
नियुक्ति पत्रों के वितरण से पहले से पता चला कि 21 प्रशिक्षु शिक्षकों के टीईटी रोल नंबर गलत है। इस पर बीएसए राजेश वर्मा ने ऐसे सभी 21 लोगों की सूची बनाकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को सौंप दी है, जिससे उसे चेक करके दोबारा दिया जा सके।

छोटी सी गलती से कई प्रशिक्षु शिक्षक परेशान
डायट में हो रहे प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के वितरण के दौरान ओबीसी विज्ञान वर्ग के पुरुषों की सूची में सीरियल नंबर ऊपर नीचे हो गया। इससे नीचे के कई लोगों की कंट्रोल आईडी गलत हो गई, जिससे उन लोगों को नियुक्ति पत्रों का वितरण नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान पहुंचे बीएसए ने मूल लिस्ट मंगवाई, जिसमें चेक करने पर पता चला कि जो सूची बीएसए दफ्तर में भेजी गई, उसमें ही गलती है। मूल सूची सही है। इस पर बीएसए ने गलती को सही करके नियुक्ति पत्र वितरण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वहां पर पहुंचे सभी लोगों को नियुक्ति पत्रों का वितरण कर दिया गया।

..जब बढ़ाने पड़े दो काउंटर
नियुक्ति पत्र वितरण के लिए तीन काउंटर लगाए गए थे। वहीं मौसम के रुख को देखते हुए बीएसए ने दो काउंटर बढ़वा दिए, जिससे सभी को समय से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जा सके। काउंटर बढ़ाए जाने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को समस्या नहीं हुई।

कटऑफ में आने के बाद भी सूची में नंबर नहीं
ओबीसी विज्ञान वर्ग के पुरुष वर्ग के एक प्रशिक्षु शिक्षक ने बीएसए से शिकायत करते हुए कहा कि उसके नंबर 115 हैं।  साथ ही उसकी जन्मतिथि का वर्ष 1975 है, जबकि 1978 वालों तक के नाम सूची में है, लेकिन उसका नाम प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची में नहीं है। इस पर बीएसए ने बताया कि जो सूची डायट से मुहैया कराई गई है। उसी के आधार पर नियुक्ति पत्रों का वितरण कराया जा रहा है।

चार का अभ्यर्थन निरस्त का नोटिस
नियुक्ति पत्र पाने के बाद क्रियात्मक प्रशिक्षण लेने के लिए विद्यालय न जाने वाले चार प्रशिक्षु शिक्षकों को अभ्यर्थन निरस्त करने का नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जैतीपुर ब्लॉक के प्राईमरी स्कूल कीरतपुर के अजय प्रताप सिंह, शाहबाद के देवेश कुमार, जैतीपुर के महेंद्र कुमार, बकैनिया के धीरज रस्तोगी को अभ्यर्थन समाप्ति का नोटिस दिया है। साथ ही इस मामले में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें