फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में श्रमिक की बेटी ने किया परिवार का नाम रोशन

विज्ञापन
गांव पोहकरापुर में वर्षा को मिष्ठान खिलाते माता-पिता। संवाद - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। श्रमिक की बेटी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक पाकर परिवार का नाम रोशन किया है। इससे घर के अलावा गांव के लोगों में भी खुशी है। कॉलेज में भी छात्रा के प्रदर्शन पर खुशी जताई गई है।
विज्ञापन

गांव पोहकरपुर निवासी रामलखन मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं। उनकी बड़ी पुत्री वर्षा देवी गांव दौलतपुर महोलिया में चंद्रावती स्मारक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल कर छात्रा हैं। शनिवार को रिजल्ट आने के वर्षा को 600 में 570 अंक प्राप्त होने की जानकारी से स्कूल और घर में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामबहादुर भार्गव ने वर्षा की उपलब्धि पर स्कूल में मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई, तो वर्षा के पिता और मां ने भी वर्षा को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। गांव के लोगों ने भी वर्षा को अच्छे अंक लाने पर बधाई दी।
वर्षा ने बताया कि मेहनत से पढ़ाई कर कोई लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वर्षा के अनुसार पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं, लेकिन वह हमेशा कहते हैं कि अपने तीनों बच्चों को खूब पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाएंगे, जिससे उनको गरीबी में दिन न गुजारने पड़ें।
विज्ञापन

वर्षा डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। वर्षा के पिता रामलखन ने बताया कि वह केवल कक्षा आठ तक शिक्षित हैं, लेकिन यह खूब समझते हैं कि शिक्षित व्यक्ति ही देश और समाज के लिए कुछ कर सकता है। इस कारण वह तमाम खर्चें रोक कर बच्चों को पढ़ाकर आगे बढ़ाएंगे। वर्षा की मां देवसुती को भी बेटी के अच्छे प्रदर्शन पर गर्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें