फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, बच्चे स्कूल जाने के लिए कर लें बस्ते, यूनिफार्म तैयार

विज्ञापन
education
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंतजार खत्म, कक्षा छह से आठ तक के स्कूल दस फरवरी से खुलेंगे। ऐसे में बच्चे स्कूल जाने के लिए बस्ते, यूनिफार्म तैयार कर लें।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक सभी जिलाधिकारियों और बीएसए को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से कोविड-19 को देखते हुए निर्धारित मानकों और शर्तों के अनुसार स्कूलों के फिर से संचालन के लिए एसओपी के क्रम में सभी परिषदीय और निजी स्कूलों की कक्षाओं के पुन: संचालन के लिए प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया गया था। इसके तहत शासन में विचार के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा छह से आठ के बच्चों के लिए दस फरवरी से स्कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं, जबकि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए स्कूल एक मार्च से खुलेंगे। आदेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि सभी स्कूलों का संचालक कोविड नियमों का पालन करते हुए होगा।
विज्ञापन

-
स्कूलों में तैयारी पूरी, होगा नियमों का पालन
केंद्रीय मंत्री के बयान से आभास था कि कक्षा छह से आठ के बच्चों का शिक्षण कार्य दस फरवरी से शुरू हो जाएगा। अब आदेश भी आ गया है। स्कूलों में सारी तैयारियां पूरी हैं। बच्चों के बैठने के बीच निर्धारित दूरी, मास्क सहित सभी नियमों का पालन कराया जाएगा। सभी स्कूल संचालकों से अपील है कि स्कूल आने वाले बच्चों को अपने परिवार का सदस्य मानकर उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

-विपिन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें