फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने कार को टक्कर मारी, सवारियां जख्मी

विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर) में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। शुक्रवार शाम हाईवे पर गांव बंथरा के सामने रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार सवारियां घायल हो गईं। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन से कार को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हरियाणा के यमुनानगर निवासी गौरव सेठी कार से फैजाबाद से वापस घर जा रहे थे। हाईवे पर बंथरा गांव के सामने रोडवेज बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। आसपास वाहनों से जा रहे लोगों ने पहुंचकर चालक को कार से निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरव सेठी को अस्पताल में भर्ती कराया। रोडवेज चालक प्रदुम्न तिवारी ने बताया कि कुछ सवारियां भी मामूली घायल र्हुइं हैं। बाद में पुलिस ने कार और बस चालक को बैठाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें