फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा में जलालाबाद के श्याम प्रताप ने पाई 18वीं रैंक

विज्ञापन
श्याम प्रताप सिंह । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद तहसील के मनोरथपुर चौक निवासी श्याम प्रताप सिंह का भी पीसीएस में सफलता अर्जित की है। उन्होेंने पीसीएस परीक्षा 2018 में 18वीं रैंक हासिल की है। उनका एसडीएम पद पर चयन हुआ है। इनके अलावा कुमार सत्यजीत ने वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में कामयाबी हासिल की है। ये दोनों मेधावी शिक्षक पुत्र हैं।
विज्ञापन

श्याम प्रताप सिंह के पिता रतन विक्रम सिंह जलालाबाद क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकिया में सहायक अध्यापक हैं और उनकी मां मीना गृहणी हैं। वर्तमान में श्याम प्रताप झांसी में बीडीओ पद पर कार्यरत हैं। यह सफलता उन्होंने वर्ष 2014 की परीक्षा में अर्जित की थी। श्याम प्रताप के बड़े भाई डॉ. सूर्य प्रताप सिंह बागपत में जिला कृषि अधिकारी हैं। श्याम प्रताप के चाचा विश्वनाथ प्रताप सिंह भी परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं।
इधर, केंद्रीय विद्यालय-2 के शिक्षक राकेश कुमार निगम और पूनम के पुत्र कुमार सत्यजीत ने पीसीएस परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए वाणिज्य कर अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। मूलरूप से हरदोई निवासी सत्यजीत ने केंद्रीय विद्यालय-दो से ही 10वीं और 12वीं की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट इलालाबाद से सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक किया। इनकी बहन प्रिंसी दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई कर रही है। उसने पीजी नीट की परीक्षा में 483वीं रैंक हासिल की थी। इतना ही नहीं उसका छोटा भाई देवांशु जीत भी एमबीबीएस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें