फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहली बार पहुंचेंगी स्पेशल ट्रेनें, स्टेशन पर दिन भर चली तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉकडाउन पूरी तरह खत्म होने के बाद रेलवे ने 80 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू किया है। इनमें चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर होगा। ये ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन से शनिवार को रवाना होकर रविवार को शाहजहांपुर पहुंचेगी। इनमें गुवाहाटी एक्सप्रेस, किसान, लखनऊ मेल डुप्लीकेट और डिब्रूगढ़ नई दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा तो यात्री ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। अब लॉकडाउन हटा तो ट्रेनों के संचालन की मांग उठने लगी थी। चूंकि कोरोना संक्रमण अभी फैल रहा है, जिससे केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें सिर्फ उन्हीं यात्रियों को सफर करने का मौका दिया जा रहा है, जिनका टिकट कंफर्म हो। यानी ट्रेन में यात्रा से पहले अपना रिजर्वेशन कराना जरूरी है। तभी स्पेेशल ट्रेन में सफर करने को मिलेगा।
प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन खत्म करने का एलान किए जाने के बाद दिल्ली की ओर आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रेलवे ने जिन 80 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, उनमें चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर रहेगा। इनमें गुवाहाटी एक्सप्रेस, किसान, लखनऊ मेल डुप्लीकेट और डिब्रूगढ़ दिल्ली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। यह ट्रेनें शनिवार को अपने निर्धारित स्टेशन से रवाना होने के बाद रविवार को शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचने की संभावना है। गुवाहाटी एक्सप्रेस के रविवार सुबह आठ बजे शाहजहांपुर आने की संभावना है। यही ट्रेन वापसी में दोपहर 2:30 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आएगी। इसी तरह किसान एक्सप्रेस के आने का समय शाम 5:30 बजे, तो वापसी में सोमवार सुबह 6:30 बजे आएगी। लखनऊ मेल डुप्लीकेट के आने का समय सुबह 3:30 बजे का है, जबकि वापसी में दोपहर एक बजे जाएगी। इसके आलावा डिब्रूगढ़ दिल्ली स्पेशल सप्ताह में एक दिन गुरुवार को चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेनों के आवागमन को लेकर रेल प्रशासन तैयार
स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के आवागमन को लेकर रेल प्रशासन की तैयारियां पूरी है। ट्रेनें रविवार को यहां पर आएंगी। जिनसे आने और जाने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। उन्हीं यात्रियों को ही ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा, जिनके पास कंफर्म टिकट होगा। यात्रियों को ट्रेन के संचालन से 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। जिससे उनके टिकट और स्वास्थ्य की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें