फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा गुणवत्ता एवं समाज’ पर हुई गोष्ठी

Sun, 12 Apr 2015 08:37 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर कार्यकारिणी की ओर से ‘शिक्षा की गुणवत्ता एवं समाज’ पर हुई गोष्ठी किला स्थित नगर संसाधन केंद्र पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष के समक्ष शिक्षकों ने समस्याएं रखीं। साथ ही उन्हें निस्तारित कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि कोई भी समाज तब तक नहीं सुधरेगा, जब तक उस समाज के लोग शिक्षित नहीं होंगे। बोले कि शिक्षकों से शिक्षण कार्य से इतर काम नहीं लेना चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों का सम्मान कर रही है इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों से बदसलूकी न की जाए।
शिक्षक संघ के जिलामंत्री देवेश वाजपेयी ने कहा कि शिक्षक अपने मूल कार्य शिक्षण को मन लगाकर करें। शिक्षक संघ अन्य दायित्वों से मुक्त कराने के लिए प्रयासरत है। कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष इमरान सईद खां और नगर मंत्री संजय डोनाल्ड ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके जूनियर शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष सय्यद मंजूर हसन, राशिद हुसैन, परवेज आलम, लतीफ अहमद, कामिल, जियाउद्दीन अंसारी, शहनवाज, पूर्णिमा रस्तोगी, हसीब अली, तबस्सुम हयात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें