फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्वी हवा से तापमान में वृद्धि, हल्की धुंध के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वी हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है और वातावरण में आर्द्रता का असर भी कम है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ हल्की धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, वायुदाब नौ मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 50 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पूर्वी हवा चलने से तापमान में वृद्धि होने के साथ हल्की धुंध का असर रहने के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें