फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-बस के रूट नंबर चार से हटाए जाएंगे ई-रिक्शे

विज्ञापन
शाहजहांपुर से निकलती ई-बस। फाइल फोटो।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। किराया कम होने के बाद ई-बसों में यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। उसके बावजूद ई-बसों के हिस्से के काफी यात्री ई-रिक्शा चालक छीन ले जा रहे हैं। ऐसे में ई-बस के रूट नंबर चार से ई-रिक्शाें को हटाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की 21 बसों का नगर में संचालन हो रहा है। संकरी सड़कों पर ई-बसों का संचालन ठीक से नहीं होने पर किराया कम कर दिया गया है। ई-रिक्शे के समांतर किराया होने से ई-बसों में सवारियों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि, जाम में फंसने की वजह से कुछ लोग अब भी ई-बसों में सफर करने से कतराते हैं।
ऐसे में अब राजस्व को बढ़ाने और ई-रिक्शों को नियंत्रित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत चार नंबर रूट बरेली मोड़ से केरूगंज, अंटा चौराहा से स्टेशन आने वाले मार्ग पर ई-रिक्शों को हटाया जाएगा। अब इस मार्ग पर ई-बसें चल रही हैं, लेकिन ई-रिक्शों की वजह से पर्याप्त राजस्व नहीं मिल रहा है। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि सड़कों के दुरुस्त होने के बाद कार्ययोजना पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


दोगुने हुए यात्री
नगर में संचालित 21 ई-बसों से दिसंबर तक प्रतिदिन सात से आठ हजार रुपये का राजस्व ही मिल रहा था। ई-बस सेवा के प्रबंधक हुमायूं लारी ने बताया कि किराया कम होने से हर रोज लगभग 15 हजार रुपये का राजस्व मिल रहा है।

सौ मीटर के दायरे में ई-रिक्शे प्रतिबंधित
बरेली मोड़ समेत अन्य चौराहों पर सौ मीटर के दायरे में ई-रिक्शों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। शासन के निर्देश के बाद कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें