फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में लूट के दौरान युवक की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुवायां में लूट के दौरान युवक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
गांव नौहा निवासी एक युवक की बुधवार शाम धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले मृतक की साइकिल और चार सौ रुपए की नगदी भी लूट ले गए। मृतक के पुत्र ने दो लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नामजद आए दिन लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। गांव नौहा के दीपक ने बताया कि उसके पिता 40 वर्षीय रामप्रताप जाटव बुधवार सुबह गांव कंधऊ चक में होली मिलने गए थे। शाम को वह साइकिल से घर वापस आ रहे थे। गांव से दो किमी पहले शारदा नहर पटरी पर उसके पिता की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई और उनकी साइकिल, चार सौ रुपए की नगदी लूट ली गई। पीछे से आ रहे उसके चाचा सियाराम ने रामप्रताप का शव पड़ा देख परिवार के लोगों को सूचना दी। इस पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। दीपक की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में पड़ोस के गांव ऊंचागांव कनपारा के गुड्डू और रामकृष्ण को शक के आधार पर नामजद कराया गया है। दीपक का कहना है कि लूट का विरोध करने पर पिता की हत्या की गई है, लेकिन रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं किया गया है और हत्या का कारण भी नहीं लिखा गया है। दीपक का कहना है कि पिता की हत्या में नामजद दोनों लोग लूटपाट की घटनाएं करते रहते हैं। उसने पुलिस के बताए अनुसार तहरीर दे दी। पुलिस ने रात में ही नामजदों के घर दबिश दी लेकिन दोनों घर से फरार मिले। एएसपी रमेश कुमार भारती और सीओ उमेश शर्मा ने मौका मुआयना कर पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मृतक रामप्रताप के पुत्र दीपक ने गुड्डू और रामकृष्ण को नामजद कराया है। दोनों फरार हैं। मामले की जांच की जा रही है। लूट की जानकारी नहीं दी गई है। 
सुनील कुमार विश्नोई कोतवाली प्रभारी पुवायां

गुड्डू के घर पहुंची लूसी
पुवायां। हत्या की जानकारी पाकर डॉग स्कवाड प्रभारी नीत प्रकाश खोजी कुतिया लूसी के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ गोपाल आदि भी मौके पर पहुंची। लूसी घटना स्थल से नहर के दूसरी तरफ होती हुई नामजद गुड्डू के घर तक जा पहुंची। पुलिस ने गुड्डू के बारे में जानकारी की तो परिवार के लोग ठीक से जवाब नहीं दे सके। इस कारण भी गुड्डू पर शक गहरा गया है। मृतक का पुत्र दीपक दोनों नामजदों पर क्षेत्र में लूट, चोरी आदि करने का आरोप लगा रहा है, लेकिन थाने में दोनों पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। 

शादी की तैयारियों को लगा ग्रहण, घर में फैला मातम
0 दीपक की 26 अप्रैल को होनी है शादी
पुवायां। मृतक रामप्रताप के पुत्र 21 वर्षीय दीपक की शादी पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव भूड़ा नगरिया से तय हुई है। 24 अप्रैल को तिलक और 26 अप्रैल को बारात जानी है। रामप्रताप के पास चार बीघा भूमि है और वह मजदूरी कर पत्नी ईशना, पुत्र दीपक, 12 वर्षीय पुत्री ममता और सात वर्षीय रजनी की परवरिश करता था। रामप्रताप इन दिनों पुत्र की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और वधू के लिए जेवर आदि बनवाने को भागदौड़ कर रहा था। शादी के कार्ड आदि भी छप गए थे, जिन्हें बांटने का काम हो रहा था, लेकिन रामप्रताप की हत्या से शादी की तैयारियों को ग्रहण लग गया है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

00
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें