फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में बताए गांवों में ठोस और तरल कचरा निस्तारण के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित किये गए गांवों में कूड़ा निस्तारण की आधुनिक प्रक्रिया लागू की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण के तहत शुरुआत में विभिन्न ब्लॉकों की ओडीएफ घोषित हो चुकीं ग्राम पंचायतों के पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले ऐसे 36 राजस्व गांव चुने गए हैं, जहां इसके तहत सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करके डंपिंग जोन में पहुंचाया जाएगा। इसे लेकर ग्राम प्रधानों समेत अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को इस बारे म्रें शिक्षित करने के लिए मंगलवार को विकास भवन में कार्यशाला उपाय बताए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला में विकास खंड कलान, कांट, मिर्जापुर, पुवायां और निगोही के चयनित राजस्व गांवों से संबंधित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, खंड प्रेरक और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक दो चरणों में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञ राजपाल सिंह ने मास्टर ट्रेनर के तौर पर स्लाइड प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में अभिलाष कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी के स्तर से कराई गई हैंडपंपों की जिओ टैगिंग का विवरण दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों से बताए गए बिंदुओं पर जन जागरण कर लोगों को कचरा के उचित निस्तारण को जागरूक करने का अनुरोध किया। कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने सभी ग्राम स्तरीय अधिकारियों, विशेषकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव स्तर पर भ्रमण करके विभिन्न श्रेणियों के कचरा प्रबंधन की एक सप्ताह में कार्य योजना बनाएं और उसी के अनुरूप आगे की गतिविधियां संचालित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी बिंदुओं पर किया गया प्रशिक्षित
0 गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाए रखने के लक्ष्य
0 गांवों को ओडीएफ श्रेणी में लाने के मुख्य उद्देश्य
0 गांवों को ओडीएफ बनाने में आने वाली चुनौतियां और उनसे निपटने के उपाय
0 ठोस श्रेणी के जैविक, अजैविक व हानिकर कचरा की मौजूदा स्थिति
0 तरल श्रेणी के कचरा निस्तारण की तकनीक
0 घरेलू दषित जल निस्तारण में उपयोगी सोख्ता गड्ढे
0 प्लास्टिक और मलीय कीचड़ प्रबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें