फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्दी को देखते हुए समय बदला, अब सुबह दस बजे से खुलेंगे सभी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे व सर्दी के बढ़ते प्रकोप के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल सुबह दस बजे से लगेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का संचालन सुबह नौ से तीन बजे तक हो रहा था। सर्दी बढ़ने व घने कोहरे में बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत आने पर मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक राशिद अली को सौंपा। इसमें स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग की गई। इसके बाद डीएम ने ठंड व कोहरे को देखते हुए सभी बोर्ड के स्कूलों का समय सुबह दस बजे से करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें