फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धान में कंडुआ रोग से बालियों में लग रही फफूंद, खराब हुआ दाना

सार

देवकली क्षेत्र में धान की फसल में फूल आने के बाद बालियां लाल और काली पड़ रही हैं। कंडुआ रोग के प्रकोप और उचित रसायन न मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन से सर्वे व उपचार की मांग की है।
विज्ञापन
बंडा के ग्राम पटनी में धान की फसल में लगा कांडुआ रोग। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवकली। क्षेत्र में बढ़वार ले रही धान की फसल में फूल आने के बाद बालियां रंगत बदलकर लाल और काली हो रही हैं। कई जगह धान में कंडुआ रोग लगने से फसल पीली पड़ने लगी है, लेकिन सटीक कृषि रक्षा रसायन नहीं मिलने से रोग पर नियंत्रण न हो पाने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


किसान जगराम सिंह धान में कंडुआ बीमारी से बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि चार एकड़ खेत में पीआर-13 प्रजाति की धान पौध लगाई थी। जुलाई में बारिश कम होने पर सिंचाई में काफी लागत आई। बाद में भारी वर्षा शुरू होने पर फसल को डूबने से बचाने के काफी जतन किए, लेकिन अब पौधों में फूल आने के बाद खेत के कुछ हिस्से की बालियां पहले लाल हुईं और बाद में काली पड़ने लगीं।
इन बालियों में दाना भी नहीं पड़ा। शेष बचे धान में कंडुआ रोग लगने से बालियों पर फफूंदी आ रही है और उनका दाना भी खराब हो रहा है। पटनी गांव के किसान सरोज वर्मा ने बताया कि उनके पांच एकड़ खेत में तैयार हो रही धान में कंडुआ रोग लग जाने से बाली में पीली फफूंदी आ रही है और दाना खराब हो रहा है। किसानों ने रोग प्रभावित फसलों का कृषि विशेषज्ञों से सर्वे कराकर उचित उपचार कराने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन



कंडुआ रोग फसल के बीज पर हमला करता है। इसलिए इसे बीज रहित बीमारी कहा जाता है। इसके नियंत्रण के लिए कॉपर हाइड्रो क्लोराइड 400 ग्राम प्रति एकड़ और टेवयू कोनोजोल 250 से 300 ग्राम प्रति एकड़ उचित मात्रा में पानी में मिलाकर छिड़काव करने से रोग को नियंत्रित किया जा सकता है। यह सभी रसायन कृषि रक्षा इकाई सहित बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-पवन वर्मा, प्रभारी, कृषि रक्षा इकाई, बंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें