फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्वी हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट

Tue, 20 May 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
टाउनहॉल क्षेत्र में तेज धूप से बचाव करते हुए जाते बाइकसवार। संवाद - फोटो : samba news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हवा में नमी बढ़ने और धूप में तेजी कम होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को हल्के बादल रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्था के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह वातावरण में आर्द्रता 55 प्रतिशत थी और शाम को 44 प्रतिशत रही। पूर्वी हवा चलने से हवा में नमी आने से तापमान में गिरावट हुई है। मंगलवार को सुबह हल्के बादल रहेंगे। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें