फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में धुत बेटे ने सिर पर डंडा मारकर की मां की हत्या

Mon, 24 Feb 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। नशे में धुत युवक ने डंडे से पीटकर गांव सतवां बुजुर्ग में अपनी मां की हत्या कर दी। बेटी को पीटते समय बीचबचाव करने पर वह हमलावर हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खून से सने डंडे को बरामद कर लिया है। गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी करने वाला महेंद्र रविवार रात शराब पीकर घर लाैटा। इस बीच उसे घर में अपनी 13 वर्षीय बेटी शालिनी नहीं मिली। पूछने पर पता चला कि वह पड़ोस में गई हुई है। इस बीच शालिनी घर लाैट आई। पिता को गुस्से में देखकर वह बाहर की ओर भागी। महेंद्र ने उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दूसरे मकान में रहने वाली महेंद्र की मां मेड़ाना देवी (75 वर्ष) पौत्री को बचाने आईं तो आरोपी ने उन्हें भी पीट दिया।
सिर पर डंडा लगने से मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और घर चली गईं। हालत गंभीर होने पर अपने दूसरे पुत्र से गांव के किसी झोलाछाप से दवा मंगवाकर खा ली। दवा खाने के कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मेड़ाना देवी के दूसरे पुत्र जीतराम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम भी मौके ने आकर साक्ष्य एकत्र किए। जीतराम की तहरीर पर महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें